September 17, 2024
कानपुर। पिछले 48 घन्टों  से लापता युवक की बाइक यमुना नदी के पुल पर मिलने से उसके परिजनों को युवक के नदी में गिरने की आंशका जतायी है। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोंरों के साथ ही जल पुलिस को भी लगाया है लेकिन बहाव अधिक होने के चलते आशातीत सफलता नही मिल सकी है। पिछले 48 घन्टे पूर्व घाटमपुर में एक युवक घर से बाइक लेकर निकला था जो अपने घर नही पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी थी अब यमुना पुल पर युवक की बाइक मिली तो परिजनों ने युवक के नदी में कूदने की आशंका पुलिस से जताई है। हालांकि पुलिस ने स्टीमर और गोताखोर बुलाकर बीते 48 घंटे से यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया है। हालांकि खोजबीन के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बम्बुराहा गांव निवासी 25 वर्षीय शिव प्रताप अपने घर से बीते 26 अगस्त को बाइक लेकर निकला था। इसके बाद युवक घर वापस नहीं लौटा। तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। 24 घंटे बाद घाटमपुर थाने पहुंचकर परिजनों ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस को कानपुर देहात के मूसानगर के पास कुरारा स्थित यमुना पुल के पास एक लावारिस मिली थी। बाइक के नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक के नदी में कूदने की आशंका पुलिस से जताई है। पुलिस ने गोताखोर और स्टीमर की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। लगभग 48 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन में पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नही लगा है। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की आशंका के चलते यूवक की तलाश नदी में की जा रही है। हालांकि 48 घंटे बीतने के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। कोशिश जारी है।पुलिस की जांच युवक का घर से निकलने से पहले उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है, कि कहीं पत्नी को परेशान करने के लिए युवक ने यमुना पुल पर बाइक खड़ी करके कहीं चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *