October 18, 2024

कानपुर। नगर में चल रही परेड रामलीला में रावण के पुतले के दहन से पहले रामलीला मैदान में कमेटी ड्राेन से भव्य लेज़र शो का आयोजन कराने जा रही है। प्रयागराज में हुए कुंभ के दौरान हुए लेजर शो के बाद कानपुर में यह प्रदेश का दूसरा लेजर शो होगा। यह लेज़र शो 120 ड्रोन की मदद से किया जाएगा।
नगर में होने जा रहे इस लेजर शो का आयोजन दिल्ली की कंपनी करने जा रही है। इस शो में संगीत के साथ  आतिशबाजी सहित लेजर शो प्रदर्शित किया जायगा।
इस शो के बारे में परेड रामलीला कमेटी के सदस्य कमल किशोर ने बताया कि रावण दहन से पहले रामलीला मैदान में ड्रोन शो होगा, जो कि पिछले प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में हुए आयोजन के बाद प्रदेश में दूसरा होगा।
इस लेज़र शो में परेड रामलीला मैदान से 120 ड्रोन उड़ाए जाएंगे। इन सभी ड्रोन से लेजर लाइटे निकलेगी, जो मैदान में चल रहे संगीत के साथ चलेंगी। संगीत और लेज़र लाइट के साथ ही आतिशबाजी भी की जाएगी।
इस रामलीला के आयोजको ने बताया कि इस लेजर शो का आनंद ज्यादा से ज्यादा लोग ले सके इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
इस ऐतिहासिक लेज़र शो की आतिशबाजी आसमान में  इतनी ऊंचाई पर होगी कि रामलीला स्थल से दूर दूर तक के इलाके के लोग इस आतिशबाजी को देख पाएंगे ।