
संवाददाता
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-6 के स्वयं सेवकों ने ग्राम पंचायत बिठूर के उदेतपुर में सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया । आज कैंप के अंतिम दिवस में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. श्याम मिश्रा रहे।
डा. श्याम मिश्रा ने स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसीय कैंप में विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से यथा साक्षरता मिशन, योग, स्वच्छ भारत मिशन, सफाई अभियान, निशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप तथा परामर्श कार्यक्रम, स्वच्छ जल मिशन, पर्यावरण संरक्षण आदि पर कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम वासियों को उनके प्रति जागरूक करने हेतु बधाई दी ।
उन्होंने इस प्रकार के कैंप आयोजित कर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढावा देने में की भूमिका की सराहना की। आज इस सात दिवसीय कैंप का समापन किया गया ।
इस शिविर में प्रतिदिन ग्रामीणों को जागरूक किया गया । जिसमें साइबर अपराध, नशा मुक्त अभियान मुख्य रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही 200 ग्रामीणों के शरीर की जांच भी की गई । जिसमें 2 ग्रामीणों का आंख का ऑपरेशन भी कराया गया । इस शिविर में स्वयंसेवकों ने सुबह का नाश्ता दोपहर का लंच तथा शाम का अल्पाहार बनाकर प्रदान किया ।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 6 के कोऑर्डिनेटर अजय कुमार यादव तथा ग्राम प्रधान विद्यासागर यादव द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर डॉ. श्याम मिश्रा तथा एन. एस.एस इकाई-6 के कोर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार यादव, ग्राम प्रधान विद्यासागर, समस्त स्वयं सेवक एवं ग्रामीण डॉ. उमेश समेत कई लोग उपस्थित रहे।






