March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
वन डे सीरीज के समापन के बाद सोमवार को इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाड़ी कानपुर से रवाना हो गए। इंडिया टीम के खिलाड़ी अलग-अलग रवाना हुए, तो कुछ खिलाड़ी एक साथ बस से रवाना हुए।
श्रेयस अय्यर करीब 1 बजे होटल से कार द्वारा एयरपोर्ट के लिए निकले। इसके अलावा बाकि खिलाड़ी बस द्वारा सुबह ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। खिलाड़ियों को चीज का बना स्पेशल केक काटकर उन्हें होटल से विदाई दी गई।
सुबह सबसे पहले टीम इंडिया बस द्वारा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। उससे पहले होटल लैंडमार्क शेफ बलराम सिंह द्वारा टीम के लिए स्पेशल केक तैयार किया गया था। खिलाड़ियों ने केक काटा और शेफ की तारीफ की। वहीं श्रेयस अय्यर ने जाते समय केक काटा और शेफ बलराम सिंह से मिलकर उनके खाने की तारीफ की।
शेफ बलराम सिंह ने दोनों टीमों के लिए जी चीज केक, ब्लूबेरी चीज केक, बिस्कॉफ चीज केक बनाया। दरअसल चीज से बने कई आइटम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खूब पसंद आए। इसके चलते होटल लैंडमार्क ने फैसला लिया कि खिलाड़ियों को चलते समय केक चीज खिलाया जाएगा।
विदेशी खिलाड़ियों को अपनी देशी चीजें खूब पसंद आई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ब्रेकफास्ट में ओट्स बनाना मिल्क को खूब पसंद किया। उन्होंने कई बार इसकी डिमांड की। विदेशी खिलाड़ी जितने दिन भी रहे उन्हें ब्रेक फास्ट में हमेशा इसकी मांग की।
इसके अलावा उनको एवोकाडो टोस्ट, सालमान टोस्ट, स्टफ पराठा भी भा गया। विदेशी खिलाड़ी सुबह होटल से जाने से पहले लॉबी में इकट्‌ठे हुए। उन्होंने केक काटा और एक दूसरे को खिलाया। इस दौरान होटल का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।