March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  चौबेपुर थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। भगवंतपुर गांव में आशा संगिनी के पद पर कार्यरत 46 वर्षीया निर्मला अवस्थी की लोडर की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब निर्मला आयुष्मान कार्ड सूची लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान गांव से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकल रही थी। लोडर को पीछे की ओर ले जाते समय निर्मला उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका के पति विजय अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौबेपुर में संविदा कर्मी हैं। उनके परिवार में एक पुत्र है और एक विवाहित पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना के बाद विसर्जन यात्रा गमगीन माहौल में संपन्न हुई।