June 1, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  पाकिस्तान और भारत के बीच सीज फायर के दौरान कानपुर में एक युवक ने जबरदस्ती माहौल को खराब करने के उद्देश्य से देवी देवातओं पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही उसकी रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी।
यही रील दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पहुंचने लगी। यही रील पुलिस तक भी पहुंची। पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाना शुरू किया। देर रात पनकी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक युवक को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजा जाएगा।
सोशल मीडिया पर दो रील सामने आई। जिसमें एक रील 29 सेकेंड की है। जो कि मोहम्मद शाहिद नाम से इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की गई है। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज समेत अन्य महापुरुषों को लेकर अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी की गई है। जिसमें गालियों का भी प्रयोग किया गया है।
वहीं दूसरी रील 33 सेकेंड की है। इसमें भगवान राम को लेकर वीडियो में पहले एक युवक और एक युवती कह रहे हैं कि अंधेरी को राख कहते है, चुके हुए को बर्बाद कहते हैं। जो भारत में रहकर राम मंदिर का विरोध करे, उसे दो (गलत शब्द) की (गलत शब्द) कहते हैं।
इसी वीडियो के बाद मोहम्मद शाहिद का वीडियो आता जिसमें वो भगवान को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करता है।
डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की गई। सोशल मीडिया के जरिए ही पनकी पुलिस देर रात मकान नम्बर 122 बाजार काली मठिया गंगागंज पनकी निवासी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जैसे ही आरोपी तक पहुंची वो हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। आरोपी ने कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि यह रील वायरल हो जाएगी। हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।