
संवाददाता
कानपुर। नगर के शिवराजपुर स्थित कॉलेज में एंटी रोमियो टीम ने एक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान मिशन शक्ति 5 के तहत आयोजित किया गया था।
इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने 1090, 1076, 112, 108, 1098, 1930 और 181 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग और उनकी कार्यप्रणाली समझाई।
इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं का सशक्तिकरण करना है।
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।
टीम ने यूपी कॉप ऐप से प्राप्त होने वाली नागरिक सेवाओं के बारे में भी बताया। छात्राओं को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम में आइडियल स्कूल के प्रबंधक अजय यादव, क्लास टीचर मोनिका, एंटी रोमियो टीम की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक राजनंदनी, उपनिरीक्षक साधना कुमारी, हेड कांस्टेबल अश्विनी सिंह और हेड कांस्टेबल नन्नू लाल मौजूद रहे।