
संवाददाता
कानपुर। ककवन थाना क्षेत्र के मनावा गांव में एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
टीम ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, बाल संरक्षण हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और महिला हेल्पलाइन 181 शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, महिलाओं को यूपी कॉप ऐप के माध्यम से नागरिक सेवाओं का उपयोग करने का तरीका बताया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने और संवाद स्थापित करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया।
इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
इस जागरूकता अभियान के दौरान उपनिरीक्षक ओमवीर और महिला उपनिरीक्षक कीर्ति पाल मौजूद रहे।