आ स. संवाददाता
कानपुर। हरियाणा के पंचकुला में आयोजित होने वाली 21वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकलिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के टीम की घोषणा कर दी गयी है। 28 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली ये प्रतियोगिता पंचकुला के मोरनी हिल में खेली जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी, जिसकी घोषणा कर दी गई है। टीम का चयन 10 नवंबर, 2024 को ट्रांस गंगा सिटी में आयोजित यूपी माउंटेन बाइक चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। टीम में चुने गए खिलाडियों के नामो की घोषणा कर दी गई है।
पुरुषों के ओपन वर्ग में विवेक राय, लखनऊ, राहुल कुमार, अयोध्या, रवि सिंह, लखनऊ, हिमांशु गुप्ता, उन्नाव है।
पुरुषों की 23 वर्ष से कम उम्र की टीम में शिवम मौर्या, अयोध्या, गोपाल दागर, मथुरा, राम सिंह, लखनऊ, सत्यम कुमार, सहारनपुर शामिल है।
बालकों की 18 वर्ष से कम की टीम में प्रियांशु, लखनऊ,
बालकों की 16 वर्ष से कम की टीम में- अतुल चौधरी, मेरठ, यूथ मेन 12 से 14 वर्ष तक. विनीत कश्यप, लखनऊ शामिल है।
महिलाओ मर 19 वर्ष एवं इससे अधिक में पवित्रा अरोड़ा, लखनऊ, चांदनी, सहारनपुर, कुसुमलता राठौर, लखनऊ
यूथ वूमेन 12 से 14 वर्ष तक में कण्या चितरांश, लखनऊ साइ्रकिल्स्ट शामिल किए गए हैं।
प्रदेश की टीम के मैनेजर इलाहाबाद के शुभम गुप्ता और कोच अयोध्या के अवधेश कुमार विश्वकर्मा होंगे। कानपुर के आर.के. गुप्ता को साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है।