March 13, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
पटकापुर स्थित मदरसा जामे उल उलूम जामा मस्जिद में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम में मदरसा के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।मदरसा के मुफ्ती अमीरुल्लाह क़ासमी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी झंडारोहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को मिठाइयां वितरित की गईं। साथ ही देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने देशभक्ति गीत और नात पेश किए।
200 वर्ष से भी अधिक पुराना यह मदरसा शहर के प्राचीन शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई क्रांतिकारी यहां आया करते थे। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने इस मदरसे से शिक्षा प्राप्त की है। मदरसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नन्हे बच्चे भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर मदरसा पहुंचे और झंडा रोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने एक दूसरे को जश्न ए आजादी की मुबारकबाद दी।