August 2, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
नगर में अभी अगले 4 दिनों तक बादलों की आवजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अब गर्मी के लिए लोगों को तैयार हो जाना चाहिए। आसमान साफ होने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में मामूली राहत मिल रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी।
कड़ी धूप निकलने से अब तापमान तेजी से चढ़ रहा हैं। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विक्षोभों के कारण शनिवार और रविवार को मौसम काफी नरम रहा था जिसके चलते सोमवार को भी इसका असर रहा। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। पारा 31.8 से बढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। पारा सामान्य से अधिक रहा। आसमान पर हल्के बादलों के कारण तापमान में अधिक वृद्धि नहीं हो सकी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विक्षोभों का समय बदल गया है। ऐसे में जब सर्दी या बारिश होनी चाहिए तब नहीं हो रही है। कुछ विक्षोभ जनवरी में तो आए लेकिन तीसरे व चौथे सप्ताह में कम हो गए। मार्च में विक्षोभ कम आने चाहिए, तो लगातार आ रहे हैं। इसका फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

Related News