February 10, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार ने थाना गुजैनी का दौरा किया। उन्होंने थाने के अर्दली रूम में विवेचकों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी लंबित मामलों की समीक्षा की।
एडीसीपी ने विवेचकों को बिना कारण जांच लंबित रखने पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने मामलों की निष्पक्ष जांच करके तय समय में विधिक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचना में भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल करने पर जोर दिया।
एडीसीपी ने अपराधी किस्म के, सांप्रदायिक तत्वों और माफिया के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के आदेश दिए। उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। 

इस निरीक्षण बैठक के दौरान थानाध्यक्ष गुजैनी भी उपस्थित रहे। 

Related News