March 15, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  साढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को साढ़ के दरगाही लाल नगर पुल के पास से पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि घटना बीते 7 मार्च की है। आरोपी आशीष, जो किशोरी का पारिवारिक रिश्ते में चाचा लगता है, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दरगाही लाल नगर पुल के पास से आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायाल में पेशकर जेल भेजा गया है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related News