December 7, 2025

संवाददाता

कानपुर।  शिवराजपुर थाना क्षेत्र स्थित खेरेश्वर सरैया घाट पर गंगा नदी में एक युवक डूब गया। वह अपनी बहन को डूबने से बचाने के प्रयास में गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची।

कल्याणपुर के दयानंद विहार निवासी 20 वर्षीय हर्ष उर्फ राजू पुत्र कृष्ण कुमार अपने माता-पिता और बहन के साथ गंगा स्नान के लिए आया था। स्नान के दौरान जब उसकी बहन डूबने लगी, तो हर्ष उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया और खुद डूब गया।

परिजनों द्वारा स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी बिल्हौर संजीव दीक्षित, एसीपी बिल्हौर अमरनाथ यादव और नायब तहसीलदार रंजीत यादव गोताखोर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में गंगा में डूबे युवक की तलाश जारी है।