March 28, 2026

संवाददाता 

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी  विश्वविद्यालय कानपुर में 27 से 29 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमिता कॉनक्लेव एवं क्षेत्रीय ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है।

डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवाचार, उद्यमिता उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्यम पारिस्थितिक तंत्र को प्रोत्साहित एवं बाजार से जुड़ाव स्थापित करना है। 

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों को अपने उद्यमिता आधारित व्यावसायिक मॉडल को प्रस्तुतीकरण हेतु एक अवसर प्रदान किया जा रहा है। चयनित मॉडल को उद्योग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन एवं इनक्यूबेशन सहयोग प्रदान किया जाएगा। 

यह कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर एवं उत्तर प्रदेश व्यापार संवर्धन प्राधिकरण उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

इसमें 35 एग्रीटेक बिजनेस मॉडल, 35 सीएम युवा इंडस्ट्रीज, 35 ओडीओपी और ओडीओसी उत्पाद,35 टेक्सटाइल एवं हैंडलूम, 10 गवर्नमेंट बैंकिंग एवं स्टेकहोल्डर के स्टाल लगाए जाएंगे।