March 3, 2026

संवाददाता

कानपुर। गोविंद नगर थाने की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला कर अगवा करने और फिर रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद आपबीती बताई तो मां ने गोविंद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया।
गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग कक्षा-9 की छात्रा है। छात्रा की मां ने गोविंद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि दो महीने पहले जब बेटी कॉलेज से लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में इलाके का रहने वाला राम खिलावन उर्फ शनि बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया था। आरोपी ने उसे एक होटल में रखा और धमका कर रेप किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की घमकी दी और फिर घर के पास बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला था। छात्रा के आपबीती बताने के बाद मां ने आरोपी शनि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

इतना ही नहीं आरोपी के पिता ने भी बेटे की करतूत पर उसे समझाने की बजाए पीड़ित परिवार से ही अभद्रता और गाली-गलौज की थी।
गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रामखिलावन उर्फ शनि को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया । आरोपी के परिवार के अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा ने बताया कि आरोपी ने होटल में उसका अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। इसी का सहारा लेकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था कि अगर किसी को बताया तो वह फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस ने आरोपी की अरेस्टिंग के बाद उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।