February 16, 2026

संवाददाता

कानपुर।  नगर के बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव में मतदान की तारीख का ऐलान हो गया है। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 17 फरवरी को डीएवी डिग्री कॉलेज में वोटिंग होगी।
इस चुनाव में अलग अलग पदों के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग वाले दिन 7198 बार एसोसिएशन के मेंबर व वोटर वोट देकर इनकी किस्मत का फैसला करेंगे।
महामंत्री और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए भरे गए पर्चों में एक-एक नामांकन खारिज होने के बाद कुल 94 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। अलग-अलग पदों में उतरे दावेदारों में अध्यक्ष पद के लिए सात, महामंत्री के लिए नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आठ व कनिष्ठ के लिए पांच, मंत्री के लिए 11, कोषाध्यक्ष के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
इसके अलावा संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए पांच, प्रकाशन के लिए छह व पुस्तकालय के लिए पांच प्रत्याशियों के साथ वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह पदों के लिए वरिष्ठ के लिए 11 और कनिष्ठ के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार अवस्थी, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, रवींद्र शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ल, सर्वेश कुशवाहा, रमेश चंद्र वर्मा प्रत्याशी है।
वहीं महामंत्री पद के लिए रुद्र प्रताप सिंह, विनय कुमार मिश्रा, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामजी दुबे, संगीता द्विवेदी, सुशील कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, चंद्रशेखर तिवारी, संजीव कुमार यादव मैदान में है । 

Related News