March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  घाटमपुर में एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक नगर दक्षिणी के निवासी 60 वर्षीय अनमोल सिंह के रूप में हुई है।
घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर स्थित गोपालपुर क्रासिंग के पास हुई। मेमू ट्रेन की चपेट में आने से अनमोल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने शव की पहचान करवाकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे चंदन और राहुल हैं। परिवार के सदस्यों की हालत शोकाकुल है।
घाटमपुर कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आत्महत्या या दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।