March 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।
अलसुबह तकरीबन 5 बजे लाजपत नगर स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। मकान नंबर 120/139 के प्रथम तल पर स्थित सीसीटीवी कैमरों और अन्य सामान के गोदाम में आग लग गई।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस ने तत्काल कार्रवाई की। फजलगंज से चार फायर यूनिटें, पनकी से एक फायर यूनिट और मीरपुर से एक फायर यूनिट मौके पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ के निर्देशन में दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया की सही समय पर सूचना मिलने पर तत्काल फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग बुझाने के बाद सभी पहलुओं पर जांच की गई। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। आग बुझाने संबंधी उपकरण गोदाम में मौजूद थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।