October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का तरफ से पुणे में 13 से 17 फरवरी के बीच संपन्न 44वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलते हुए नगर का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में शहर के तीन खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम कर वर्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टिकट कटाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के एथलीटों ने भी खुशी जाहिर की है। एचएएल कानपुर में कार्यरथ अनूप कुमार अग्निहोत्री ने 44वीं मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने 45+ आयु वर्ग की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। इस वर्ग में विभिन्न प्रदेश के करीब 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, डिस्कस थ्रो में शहर के हर्षित शुक्ला नें कांस्य पदक जीता। उन्होंने 30+ की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। इस स्पर्धा में विभिन्न प्रदेशों के करीब 12 खिलाड़ी शामिल था। 60+ आयु वर्ग की स्पर्धा में आनंग शाह ने प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। उनकी आयु वर्ग की स्पर्धा में लगभग दस लोगों ने हिस्सा लिया था। इन सभी खिलाड़ियों को वर्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए चयनित किया गया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 8000 लोगों ने प्रतिभाग किया था। अनूप अग्निहोत्री, हर्षित शुक्ला व आनंद शाह ने कहा कि हम सभी लोग भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक है। वर्ड चैंपियनशिप के लिए अभी हमारे पास काफी समय है। इसलिए हम लोग अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे। अगली बार भारत के लिए पदक जीतना हम सभी का सपना है। इसे पूरा करने के लिए अपने अभ्यास को और मजबूत बनाने का काम करना है। 32वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में अनूप अग्निहोत्री ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 4*100 रिले दौड़ में स्वर्ण जीता था। 100 मीटर दौड़ में 1 कांस्य पदक प्राप्त किया था। 31वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में अमेठी में हुई, जिसमे जेविलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता साथ ही साथ 30वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में बस्ती हुई जेविलीन थ्रो में रजत पदक और 400 मीटर में कांस्य पदक जीत चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *