February 22, 2026

संवाददाता 

कानपुर। केडीए के प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मगरवारा उन्नाव की गोकुलधाम योजना के अवशेष 218 फ्लैटों के सापेक्ष 163 आवेदकों को फ्लैटों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया तथा 25 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। 

उक्त योजना में पूर्व में आवंटित फ्लैट में कोई आवंटी रिफण्ड अथवा निरस्तीकरण कराता है तो उसे आरक्षण के आधार पर आवंटित किये जायेगें।

उपरोक्त फ्लैट निजी विकासकर्ता मेसर्स टेड स्टोन लि. ने  मगरवारा की गोकुलधाम योजना उन्नाव में आरक्षित श्रेणी के अवशेष रिक्त फ्लैटों के आवंटन हेतु उपलब्ध कराये थे। जिसके लिए पंजीकरण फाॅर्म निर्धारित बैंक के माध्यम से जमा कराये गये थे। बैंक द्वारा निर्धारित 242 फाॅर्म के  सापेक्ष सूडा, डूडा द्वारा चयनित 221 आवेदकों की सूची  प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड करी गई थी, जिनके सापेक्ष प्राप्त आपत्तियाॅ का सुधार करते हुए लाटरी कार्यक्रम प्राधिकरण भवन के अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में किया गया। 

उक्त लाटरी का शुभारम्भ सचिव अभय कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया तथा लाटरी में नामित सदस्यों में जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा नामित एडीएम उन्नाव, परियोजना अधिकारी, उन्नाव द्वारा नामित अधिकारी परियोजना अधिकारी के साथ प्राधिकरण स्टाफ, प्राधिकरण सुरक्षा बल एवं क्षेत्रीय थाना-स्वरूप नगर के पुलिस बल की उपस्थिति में कुशलपूर्वक सम्पन्न करायी गयी। 

डा. रवि प्रताप सिंह, विषेष कार्याधिकारी-उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि लाटरी की पारदर्शिता के दृष्टिगत एलईडी टीवी भी लाटरी स्थल पर लगायी गयी तथा पूरे कार्यक्रम की विडियोग्राफी के साथ ही लाइव रिकॉर्डिंग भी कराई गई।

Related News