March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
शिवराजपुर ब्लॉक में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से पांच प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव के संरक्षण में आयोजित की गई। परीक्षा की व्यवस्था में एआरपी विज्ञान सुबोध शुक्ला के नेतृत्व में विशाल कटियार, माधुरी यादव और रेनू त्रिपाठी की टीम ने सहयोग प्रदान किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पांच बच्चों में आयुष- कंपोजिट विद्यालय शिवराजपुर फर्स्ट, शक्ति वर्धन- कंपोजिट विद्यालय गोधरा, अंशिका-उच्च प्राथमिक विद्यालय भौंसाना, प्रशांत -कंपोजिट करतरिया और दिव्या कंपोजिट -कुर्मी खेड़ा शामिल हैं। इन सभी विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला द्वारा पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गजेंद्र सिंह, सरिता कटियार, प्रदीप तिवारी, ममता कटियार, सुनीता शुक्ला, नम्रता कटियार, शिल्पा कटियार, सौरभ मिश्रा, महेंद्र राजेश राकेश, रेखा गौतम, अपर्णा पांडे और विजय सहित कई अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।