
संवाददाता।
कानपुर। नगर में बर्रा थाने की पुलिस भले ही 1 लाख के शातिर इनामी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, लेकिन उसके दो गुर्गों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ करके अजय समेत अन्य आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए दोनों शातिरों पर बर्रा थाने से 25-25 हजार के इनामी थे। बर्रा थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्रा पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी बर्रा निवासी शिवांग ठाकुर और टोबो शिकारी उर्फ टोबो सोनकर को गिरफ्तार किया है। दोनों को सर्विलांस की टीम ने दबोच लिया। दोनों से पूछताछ करके फरार 1 लाख के इनामी अजय ठाकुर का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अजय ठाकुर के खिलाफ बर्रा थाने से 25 गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। इसके साथ ही बर्रा थाने का वह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। जेल से छूटते ही उसने फिर से दो ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया तो बर्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अजय ठाकुर अंडरग्राउंड हो गया है। बर्रा थाने की पुलिस और क्राइमब्रांच की टीमें उसका कोई सुराग नहीं लगा पा रही हैं। कानपुर पुलिस के लिए वह चुनौती बन गया है। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया गया है।