April 15, 2025

जय बजरंगी, जय हनुमाना,

दुख हरते हो श्री भगवाना!

राम लला के प्यारे दुलारे,

सिंदूरी साजे बलवाना!

जय बजरंगी, जय हनुमाना,

दुख हरते हो श्री भगवाना!

सागर लाँघ चले हनुमंता,

दिये मुद्रिका माता सीता।

रावण घमंड धूल मिटाया,

राम नाम का बिगुल बजाया!

जय बजरंगी, जय हनुमाना,

दुख हरते हो श्री भगवाना!

नग उठा, संजीवनी लाए,

लक्ष्मण जीवन फिर दिलवाए।

बनते रक्षक संकट काला,

असुर हुये निर्बल बेहाला!

जय बजरंगी, जय हनुमाना,

दुख हरते हो श्री भगवाना!

हनुमान भक्ति जिसने पाई,

भाग्य किरण ले मुस्काई।

शरण तुम्हारी जो भी आया,

भव-सागर से पार लगाया।

जय बजरंगी, जय हनुमाना,

दुख हरते हो श्री भगवाना!

बजरंगी बल, लिए अनोखा, 

भानु स्वाद लगा हृदय चोखा।

महावीर हैं, कोमल मनवा,

राम-नाम में जीवन बँधवा!

शीश झुके तेरे चरण, राम भक्त हनुमान|

करता है वंदन जगत , मिले भक्ति का ज्ञान!

जय बजरंगी, जय हनुमाना,

दुख हरते हो श्री भगवाना!

— संजीव कुमार भटनागर