संवाददाता। कानपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पूरे देश में शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन कर रहा है। झांसी से काशी के लिए निकली शौर्य जागरण यात्रा गुरुवार को कानपुर में थी। इस यात्रा को लेकर कानपुर पहुंचे विहिप के प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने बीएनएसडी स्कूल में आयोजित जनसभा में कहा कि हम आराम से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, लेकिन अखंड भारत की कोई नहीं सोच रहा है। प्रांत मंत्री ने आगे कहा कि आपस में लोग एक-एक इंच जमीन के लिए मरे जा रहे हैं, लेकिन अखंड भारत का कुल क्षेत्रफल 83 लाख वर्ग किलोमीटर तक फैला था। ईरान तक अखंड भारत का हिस्सा था। लेकिन हमारे हाथ में सिर्फ 33 लाख वर्ग किलोमीटर ही हिस्सा है। बाकी 50 लाख वर्ग किलोमीटर हिस्सा लेने के लिए कोई सरकार जागृत नहीं है। बता दें कि कानपुर से ये यात्रा 10 अक्टूबर को काशी पहुंचेगी। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे ने कहा कि हर साल 4 लाख हिंदु अपना धर्म बदल रहे हैं। हमें अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी होगी। बीते 6 साल में साढ़े 11 लाख हिंदु लड़कियां लव जिहाद का शिकार हुईंहैं। वीएचपी ने 11 हजार लड़कियों को लव जिहाद से बचाया है। 35 लाख गोवंशों की रक्षा के लिए हम खड़े हुए हैं। 2 लाख गायों बचाया गया है। इसमें 10 वीएचपी कार्यकर्ता बलिदान हो गए और 1 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर कोर्ट में केस चल रहे हैं। इसके बाद भी हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हिंदुत्व और सनातन की रक्षा के लिए हम खड़े रहेंगे और लड़ते रहेंगे। शौर्य जागरण यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमपी से पंडोखर सरकार भी कानपुर पहुंचे। पंडोखर सरकार ने कहा कि सनातन धर्म ने कहा कि जय श्री राम का नारा कहना होगा। रहन-सहन पहनावा, हाथ में रक्षा सूत्र अवश्य पहनना चाहिए। ये ऋषि प्रधान देश है। इस धरती पर साक्षात परमात्मा का जन्म हुआ है। अयोध्या की कल्पना जो की जा सकती थी, वो आज साकार हो गई है।