
संवाददाता।
कानपुर। नगर में सेंट्रल पर आने वाली ट्रेन लगातार लेट पहुंच रही है। धुंध और कोहरे के चलते शुक्रवार को भी 25 ट्रेन सेंट्रल पर देरी से पहुंची। 700 यात्रियों ने रिजर्वेशन के टिकट को निरस्त कर दिया। लगातार ट्रेनों की देरी से यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सेंट्रल स्टेशन पर देरी से पहुंचने वाली ट्रेन ढाई घंटे से लेकर 8 घंटे तक ट्रेन लेट पहुंची। ट्रेन संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस 4 घंटे 45 मिनट देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची।ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस 5 घंटे लेट कानपुर सेंट्रल पहुंची। ट्रेन संख्या 1484 मरुधर एक्सप्रेस 5 घंटे सेंट्रल स्टेशन पर देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 12273 हावड़ा नई दिल्ली दुरंतो 2 घंटे 45 मिनट सेंट्रल पर देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 12590 गोरखपुर स्पेशल 4 घंटे 45 मिनट देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 12590 गोरखपुर स्पेशल 4 घंटे 45 मिनट देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 3 घंटा 45 मिनट देरी से पहुंची । ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट सेंट्रल पर देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट सेंट्रल पर देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 22534 गोरखपुर एक्सप्रेस 7 घंटे 30 मिनट कानपुर सेन्ट्रल पर देरी से पहुंची । ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट सेंट्रल पर देरी से पहुंची । ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा स्पेशल ढाई घंटे सेंट्रल स्टेशन पर देरी से पहुंची।