September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानि बुधवार को कानपुर पहुंच रही है। कानपुर में यात्रा अब सिर्फ 2 किमी. की ही रहेगी। पहले यात्रा को रूट करीब 28 किमी. का था। उन्नाव से प्रवेश करते हुए यात्रा झाड़ी बाबा से कानपुर में प्रवेश करेगी और करीब 2 किमी. की दूरी तय कर घंटाघर चौराहे पर समाप्त हो जाएगी। यहीं पर राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तर नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि घंटाघर में करीब 10 बजे राहुल गांधी जनसभा करेंगे। इसके बाद चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी की पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर टीम मंगलवार को कानपुर पहुंची। टीम सबसे पहले चकेरी एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय तिलक हॉल पहुंची। टीम ने घंटाघर जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तिलक हॉल में कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारी बैठक भी की। कानपुर देहात जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने बताया कि कानपुर में यात्रा के साथ राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश समेत कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यात्रा का हर 100 मीटर पर भव्य स्वागत किया जाएगा। राहुल गांधी की इस यात्रा को आने वाले चुनावों में कांग्रेसियों को उत्साहवर्धन होना था। कांग्रेसियों ने पूरे 28 किमी. रूट को सजाने की तैयारी की थी, लेकिन अब सिर्फ 2 किमी. रूट को ही सजाया जाएगा। वहीं यात्रा का रूट बेहद कम हो जाने से कांग्रेसियों में कहीं न कहीं निराशा देखने को मिल रही है।कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक यात्रा कानपुर में घंटाघर चौराहा से सीधे मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। 2 दिन यात्रा विश्राम करेगी, इसके बाद यात्रा 24 फरवरी से मुरादाबाद से शुरू होगी। राहुल गांधी दिल्ली के बाद सीधे मुरादाबाद में ही यात्रा में शामिल होंगे। तैयारी बैठक में अंबरिश सिंह गौर, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी समेत अन्य मौजूद रहे। झाड़ी बाबा से पनचक्की चौराहा होते हुए नरौना चौराहा से कैनाल रोड पहुंचेगी। यहां से गणेश मंदिर होते हुए घंटाघर चौराहा पहुंचेगी। गणेश मंदिर में राहुल गांधी भी दर्शन करने भी जा सकते हैं। कानपुर नगर के कैंट स्थित झाड़ी बाबा स्थल पर यात्रा के प्रवेश पर भव्य स्वागत व कलक्टरगंज घंटाघर में आयोजित विराट जनसभा आयोजित करने के साथ ही यात्रा के निर्धारित मार्ग नरौना चौराहा माल रोड, कोपरगंज, झकरकटी जीटी रोड, जरीबचौकी, कालपी रोड, फजलगंज, विजय नगर चौराहा, पनकी भौंती सचेंडी, किसान नगर तक यात्रा को जाना था। ये पूरा रूट 28 किमी. का था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *