September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में क्वींस ऑफ कानपुर कम्युनिटी की ओर से शुक्रवार को मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर थीम “क्विंस इन मेट्रो” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं ने कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि आज की महिलाए हर क्षेत्र में आगे है। किसी भी क्षेत्र में वह पीछे  नहीं रही हैं। कानपुर मेट्रो यूपीएमआरसी के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl सिटी मीटअप का उद्देश्य कानपुर की महिलाओं की स्वतंत्रता और महिला सशक्तीकरण का जश्न मनाना रहाl मेट्रो के दूसरे वर्षगांठ पर समुदाय की लगभग 35 महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। महिलाओं ने कानपुर की मेट्रो का भी आनंद लिया। क्वींस ऑफ कानपुर की संस्थापक शिखा शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के बाद सभी महिलाओं ने मोतीझील मेट्रो स्टेशन से आईआईटी तक का सफर किया। शिखा शुक्ला ने कहा कि मेट्रो में यात्रा करने का एक संदेश ये भी था कि मेट्रो महिलाओं के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित होने के साथ ही हमारा शहर कानपुर अब प्रगति, विकास पथ पर है। पर्यटन के उद्देश्‍य से भी मेट्रो का शहर में आना भविष्‍य में लाभदायक होगा। आने वाले समय में मेट्रो का और विस्तार होने जा रहा है। इसके चलने से हमारा सफर और आसान होने जा रहा है। लोग जाम से परेशान रहते थे, लेकिन उन्हे अब यह सब नहीं झेलना पड़ेगा। हर्षिता शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है, जो उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्हें सलाह, संबंध, स्वास्थ्य या व्यक्तिगत विकास प्रदान करना है। कार्यक्रम में आरजे कर्णिका की खास उपस्थिति ने सभी महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में आंचल दुबे, डॉ. सुभाषिनी शिवहरे, अदिति शुक्ला, भावना श्रीवास्तव, अनुराधा सिंह, ऋचा छिब्बर, नंदिता, दीपिका श्रीवास्तव, कंचन, कुशवाह, कोमल, डिंपल आदि शामिल रहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *