July 11, 2025

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 जयंती के अवसर पर आज सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में विचार गोष्ठी आयोजित हुए जिसका संचालन महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। विचार गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद पूर्व सांसद राजा रामपाल संजय सिंह बंटी सेंगर शैलेंद्र यादव मिंटू महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर परमवीर सिंह गंभीर सत्यनारायण अहिरवार हाजी अयूब आलम आदि ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्या अर्पण कर उनको अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात प्रांत के पोरबंदर नामक एक गांव में ब्राह्मण समाज में हुआ था इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था  उनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा बाई था तथा उनके पिता का नाम करमचंद गांधी तथा माता का नाम पुतलीबाई था  देश मे अंग्रेजों भारत छोड़ो स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया गांधी जी 20वीं सदी के सबसे सक्रिय सार्वजनिक जीवन वाले व्यक्तित्व के व्यक्ति थे गांधी जी एक नाम नहीं देश की विचारधारा है आज 21वीं सदी के दो दशक बाद भी गांधी जी वा उनके विचार संपूर्ण विश्व के लिए जरूरी प्रतीत होते हैं महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे बताया कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश कि दलित शोषण पीड़ित कमजोर जनता की सेवा के लिए निछावर कर दिया उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी के साथ जिया देश की जनता उनको बापू के नाम से पुकारती थी पूरी दुनिया में 100 से ज्यादा देशों में गांधी जी की मूर्तियां लगी है आज पूरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश के जननायक के रूप में देख रहा है महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहने का स्रोत पहली बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था गांधी जी की दांडी यात्रा आज भी प्रासंगिक है गांधी जी हमेशा अहिंसा के पुजारी रहे और उन्होंने अहिंसा परमो धर्मा  का नारा भी दिया था आज केंद्र की भाजपा सरकार गांधी जी के विचारों एवं सिद्धांतों की खुलेआम हत्या कर रही है हम आज गांधी जी के बताए रास्ते पर चल का संकल्प लेते हैं गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राजा रामपाल, पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट, पूर्व विधायक सतीश निगम, महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, सत्यनारायण गहरवार, आदि सैकड़ो लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News