September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा पहुंची थी। उनसे मिलने के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर राहुल गांधी से मिलने के लिए आए थे, लेकिन यहां पर हम लोगों के साथ कांग्रेसियों ने बहुत अभद्रता की और ज्ञापन भी नहीं सौंपने दिया गया। विकलांग पार्टी के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि आज हम लोग घंटाघर में अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ एकत्र हुए थे। हम लोंग अपनी कुछ मांगों को लेकर राहुल गांधी से मिलना चाह रहे थे, लेकिन तभी उनका भाषण शुरू हो गया। हम लोग किनारे आकर खड़े हो गए क्यों कि भीड़ में जाने के स्थिति में हम लोग नहीं थे। इसके बाद जब राहुल गांधी का भाषण समाप्त हुआ तो हम लोग उनसे मिलने के लिए आगे बढ़े इस पर कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हम लोगों को रोक दिया। हम लोगों ने रोकने का कारण पूछी तो उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं यह नजारा देख वहां पर पुलिस भी आ गई। कांग्रेसियों के इशारे पर पुलिस ने भी हम लोगों को पीट दिया। विरेंद्र कुमार ने बताया कि आज हम लोग इस लिए राहुल गांधी से मिलना चाह रहे थे कि काँग्रेस शासित प्रदेशों में दिव्यांगजन अधिनियम लागू करें। दिव्यांगजनों का रिजर्ववेशन कोटा पूरा करीए और जो आपने निष्कतजन पार्टी प्रकोष्ठ बना रखा हैं। उसमें निष्कतजनों को लोकसभा, विधानसभा को टिकट तो दीजीए। घटना के बाद विकलांगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पोस्टर फूंका। इस दौरान पुलिस के कुछ जवानों ने पोस्टर छीनने का भी प्रयास किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *