February 21, 2026

नगर समेत 33 जिलों में कोहरे व बारिश का अलर्ट

कानपुर। बादलों से बाहर एक सप्ताह बाद सूरज के सोमवार को दर्शन देने के बाद तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। लेकिन मौसम में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से बादलों की आवाजाही और ठंड बनी रहेगी।
   चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की रफ़्तार का असर शहर के मौसम पर पड़ेगा। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ सर्द हवा चलेगी।
  उनका कहना था कि शुष्क मौसम के बाद उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं गंगा के मैदानी भागो में आना शुरू होगा, जिसकी वजह से सुबह शाम ठंडक बनी रहेगी।   हालांकि उप्र के 33 जनपदों में कोहरे व बारिश की भी संभावना है। इसके साथ ही ठंड से अभी एक सप्ताह तक राहत नहीं मिलने वाली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News