July 11, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन मन्दिर से तीन कुंतल पीतल के घण्टे व तीन चांदी की मूर्तियां चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। व घटनास्थल से अहम साक्ष्य खंगाले है।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर के दिबियापुर गंगा किनारे सूरदास बाबा का प्राचीन मन्दिर स्थापित है। शनिवार देर रात चोरों ने प्राचीन मन्दिर से तीन कुंतल पीतल के घण्टे व चांदी की तीन बहुमूल्य मूर्तियां चोरी कर लिया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया और ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। और कुछ अहम साक्ष्य खंगाले है। जिससे चोरों तक पहुंचा जा सकता है। महाराजपुर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस सम्बंध में पुरवामीर चौकी इंचार्ज हेमेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News