October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर। जाजमऊ नए गंगापुल से पीड़ीए की महा रैली में सपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का हुजूम सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीछे माती महा रैली स्थल पहुंचे। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ीए कि यह महारैली आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एक नया संदेश दिया है क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार खुलेआम संविधान व लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है आज देश का संविधान खतरे में है आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में पीड़ीए कि सरकार बनेगी क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार से पिछड़ा दलित अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है केंद्र की भाजपा सरकार पिछड़ा दलित अध्यक्षों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है हमें सबसे पहले अपना  बूथ  मजबूत करना होगा देश व प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश व प्रदेश से भाजपा का सुपड़ा साफ कर देगी। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने जनता किए एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता ऊब गई है और जनता ब देश में प्रदेश में बदलाव लाना चाहती है भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है केंद्र की भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है जनता की आवाज को दबाया जा रहा है केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर सीबीआई व ईडी द्वारा छाप डलवाकर भय का माहौल तैयार कर रही है रैली में जाने वालों में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर महानगर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर सत्यनारायण अहिरवार हाजी अयूब आलम सुनील यादव नंदलाल जायसवाल बलवंत सिंह इशरत इराकी उदय द्विवेदी हरीभजन यादव रमेश यादव आकाश यादव फैज महमूद विवेक सिंह चौहान संजय निषाद मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी जफरुल हसन मुमताज मंसूरी भोला खान मोहतसिम अलीम पप्पी अमरजीत यादव शरद पांडे आदि सैकड़ो लोग रैली के लिए रवाना हुए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *