October 23, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को मार्शल आर्ट कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। शोभित फिटनेस एकेडमी में इस परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा राष्ट्रीय स्तरीय पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न कराई गई। मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महामंत्री शिहान शोभित पांडेय ने बताया कि  इस परीक्षा को देने के लिए 20 छात्र-छात्राएं ही योग्य थे। इस कलर बेल्ट परीक्षा में शहर के अलग-अलग जगहों से छात्र और छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के मुख्य एग्जामिनर कोबुडो, मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी अध्यक्ष शिहान सुनील श्रीवास्तव और महामंत्री शिहान शोभित पांडेय की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई। शोभित पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा में खिलाड़ियों की लिखित के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी होता है, जो सभी कलाओं को ठीक तरह से कर के अपना प्रदर्शन दिखाता है उसे ही इसमें उत्तीर्ण किया जाता है।इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं में स्वाति सविता, संभावित शुक्ला, शताक्षी राजपूत, अभियान श्रीवास्तव ने येलो बेल्ट प्राप्त की। चंदा देवी, अंशिका शुक्ला और समृद्ध गौतम ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। परीक्षा के अंत में खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोबुडो एक जापानी मार्शल आर्ट है, जो हथियारों के प्रशिक्षण पर केंद्रित है। इसे डंडे, नानचाकू आदि के माध्यम से खेलते है। हालांकि यह खेल अभी भारत में नया है। यह मार्शल आर्ट का ही एक हिस्सा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News