October 23, 2024


दिन-प्रतिदिन ठंड अपने स्वरूप का दिखा रही अलग असर।

कानपुर । कानपुर जनपद में मौसम बार बार करवटें बदलते दिखाई दे रहा है बदल रहे मौसम से दिन-प्रतिदिन ठंड अपना स्वरूप अलग असर दिखा रही है। रविवार को दिन में अच्छी धूप निकली और मौसम भी सुबह से ही साफ रहा दोपहर के बाद बादलों की हल्कीं आवाजाही से शहरवासियों को ठण्ड का अहसास पहले की ही भांति रहा। इसके अलावा धूप में चली ठंडी हवा अपना असर दिखाती रही। जनपद में सुबह-शाम को खासी ठंड महसूस हो रही है। साथ ही मौसम में सुन बढ़ती जा रही है।कई दिनों के बाद रविवार को तेज धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी हालांकि सुबह सडकों पर थोडा कोहरा अवश्य ही दिखायी दिया। वहीं शाम होते-होते धूप के ढलते ही मौसम एक बार फिर से सर्दी का दामन साथ ले लिया। सुबह 11 बजे के बाद खिली तेज धूप ने लोगों को सर्दी से थोडी राहत अवश्य दी धूप देखकर लोग घरों से बाहर आ गए दौरान बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग व्यीक्ति धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। नगर में सप्ताह भर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है कभी आधी रात से ही बादल मंडराने लगते हैं तो कभी दिनभर आसमान पर बादलों का पहरा रहता है। सुबह कोहरे की धुन्ध गहरा जाती है , जानकार लोगों के अनुसार दिन में तेज धूप हुई तेज हवा चलने से रात में सर्दी और बढ़ेगी। वहीं शाम होते ही घरों में अलाव जल गए शहर व ग्रामीण नगरीय क्षेत्र के चौराहों पर अलाव के इंतजाम पूरी तरह से जिला प्रशासन की ओर से किए गए हैं। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय के मुताबिक अरब सागर में कई प्रकार के चक्रवात सक्रिय हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश में नम हवाएं आ रही हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं इन सभी के मिलन से दो दिन पूर्व ही मेघ गर्जना के साथ बीते दिनों हल्की बारिश हुई और तापमान लुढ़क गया। वहीं पर्याप्त नमी से सुबह और शाम उत्तर प्रदेश में कोहरा और धुंध बरकरार है। आगामी दिनों भी ऐसा मौसम बना रहने की संभावना है और बारिश के आसार बने हुए हैं।
कानपुर में अधिकतम तापमान 17.3 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 90 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 1.8 किमी प्रति घंटा रहीं और बारिश 2.2 मिमी हुई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 6 और 9 से 11 के मध्य तेज हवाओं गरज़-चमक एवं ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रातःकाल एवं रात्रि के समय शीत लहर/घने कोहरा छाये रहने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News