October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर। शनिवार को तीसरी वंदेभारत एक्सप्रेस और पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात नगरवासियों को मिली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या से दिन में 02425 स्पेशल वंदेभारत को हरी झंडी दिखा रवाना करी। यह ट्रेन 14.42 बजे कानपुर आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी आज शनिवार को अयोध्या से वंदेभारत सहित कई ट्रेनों की सौगात देंगे। इसमें से एक वंदेभारत अयोध्या से नई दिल्ली तो दूसरी दरभंगा से नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की सौगात शहरियों को मिलेगी। 1 जनवरी से यह ट्रेन नियमित चलेगी। 15557 दरभंगा से हर सोमवार, गुरुवार को 15.00 बजे चलेगी। गोरखपुर होते हुए आधी रात के बाद 2.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। पांच मिनट बाद चलकर लखनऊ रुकते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। पांच मिनट बाद चलकर उसी दिन दोपहर 12.35 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी। 15558 एक्सप्रेस हर मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार से 15.10 बजे चलकर उसी रात 20.10 बजे कानपुर तो अयोध्या रात 1.10 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ये ट्रेन एक जनवरी से सप्ताह में दो दिन चला करेगी। कानपुर में रेलवे अधिकारी और भाजपा जनप्रतिनिधि इसका स्वागत करने के बाद रवाना करेंगे। भाजयुमो टीम राम धुन और जय-जय श्रीराम के नारों के बीच इसे दिल्ली के लिए रवाना करेगी। अभी यह ट्रेन किस तिथि से नियमित अयोध्या से दिल्ली वाया कानपुर चलेगी इसका शेड्यूल तय नहीं हुआ है। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह और एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कानपुर को नित नई ट्रेनों की सौगातें मिल रही हैं। इससे यात्रियों को जहां अयोध्या जाने में सुविधा होगी, वहीं शहर के विकास को भी बल मिलेगा। वाराणसी से दिल्ली कानपुर चल रही दोनों वंदेभारत एक्सप्रेस को भरपूर लोड मिल रहा है। स्टेशन का रीडेवलपमेंट का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही कानपुर सेंट्रल देश के अग्रणी स्टेशनों में शुमार होगा। रेल सलाहकार समिति सदस्य विजय मिश्र ने ट्रेनों की सौगातों को नए साल का उपहार बताया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *