October 15, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में कड़ाके की ठंड और बारिश के चलते खेतों से सब्जियों की तुड़ाई न होने से इनके दाम फिर से आसमान छूने लगे हैं। लहसुन के दाम दोगुने से अधिक पहुंच गए हैं। लहसुन के दाम 500 रुपए किलो के पार हो चुके हैं। वहीं बैंगन 80 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। मटर के दाम 50 रुपए तक फिर पहुंच गए हैं। 20 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। टमाटर फिर से 40 रुपए तक पहुंच गया है। हरी धनिया के दाम भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सर्दी, बारिश व सहालग के कारण चढ़े सब्जी के दाम स्थिर होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक माह में लहसुन के दाम दो गुने हो गए। फुटकर में 55 या 60 रुपए 100 ग्राम लहसुन बिक रहा है। दो माह पहले 60 रुपए बिकी अदरक 140 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। भिंडी तो 100 रुपए प्रति किलो के पार है। किसानों की माने तो सर्दी और बारिश के चलते सब्जी खराब हुई है। साथ ही किसान सब्जी तोड़ने नहीं जा रहा है। आलू के दाम भी धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। 15 रुपए तक पहुंच गया आलू फिर से 20 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। नया आलू 40 रुपए का ढाई किलो तक बिक रहा है। पुराना अभी भी 50 रुपए का ढाई किलो है। सब्जी विक्रेता शिवम सिंह के मुताबिक हरी धनिया का रंग काला पड़ गया है। फुटकर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जाड़े व बारिश की वजह से धनिया खराब हो गई। शाम तक धनिया को दुकान में रोकना मुश्किल होती है। जल्दी ही धनिया मुरझा जाती है। चौथाई पत्तियां खराब हो जाती हैं। गाजर के दाम जरूर 20 रुपए किलो तक हैं। इससे सहालग में गाजर का हलुआ खूब बन रहा है। पिछले साल जाड़े में गाजर 40 रुपए तक बिकी थी। एक माह में नींबू के दाम दोगुने हो गए हैं। पिछले साल दिसंबर में 30 रुपए दर्जन बिका नींबू 10 रुपए का दो बिक रहा है। दो माह पहले नीबू 10 रुपए ढेर तक में बिक रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News