July 10, 2025

संवाददाता।
कानपुर। नगर में कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। बीते 4 दिनों में 359 बंदर पकड़े गए हैं। लेकिन नगर निगम ने इन बंदरों को पकड़ने में 3 कुंतल मूंगफली खर्च कर दी। कैटिल कैचिंग दस्ता बंदरों को मंगफली का लालच देकर पकड़ रहा है। नगर में लगभग पांच हजार बंदर हैं जो खतरनाक तरीके से मुसीबत बने हुए हैं। ये घरों में घुसकर फ्रिज से भोजन निकाल लेते हैं। छतों पर फैलाए गए कपड़े फाड़ देते हैं। बालकनी से घुसकर गमले तोड़ देते हैं। फूल और पत्तियों को तोड़कर फेंक देते हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो वर्षों में बंदरों द्वारा हमले किए जाने की 187 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें 66 लोगों के हाथ-पैर टूट गए। जिसकी शिकायत आमजन से लेकर पार्षद तक नगर निगम में करते रहे है लेकिन विभाग की नींद कोर्ट के आदेश के बाद खुली तब बंदरों को पकड़ने का अभी यह अभियान मात्र 30 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। जहां बंदर बहुतायत में हैं वहां नगर निगम की कैटिल कैचिंग टीम चार पिंजड़े अलग-अलग थोड़ी-थोड़ी दूर पर रख देती है। इसी पिंजड़े में मूंगफली रख दी जाती है। इस पिंजड़े का रिमोट लेकर किसी पेड़ की ओट में कर्मचारी खड़े हो जाते हैं।मूंगफली देखकर बंदर पिंजड़े में घुसते जाते हैं। कुछ निरीक्षण भी करने लगते हैं। जब उन्हें कोई खतरा नहीं दिखता तो बड़े आराम से मूंगफली खाने लगते हैं। इसी बीच रिमोट से बटन दबा दिया जाता है और पिंजड़ा बंद हो जाता है। इस तरह बंदर पकड़ लिए जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *