October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से लोग घर से बाहर निकल गए। सिलेंडर में आग लगने से पड़ोसी भी घर अंदर जाने से घबरा गए। दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और दमकल की गाड़ी पहुंची। किचन के अंदर जाकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। आग लगने से गृहस्थी का सामान जलने का नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई। नगर के सीसामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरीब चौकी इलाके में खाना बनाते वक्त रविवार की दोपहर घर के सिलेंडर में आग लग गई। खाना बना रही महिला घर से बाहर भागकर शोर मचाने लगी। घर के अंदर दो सिलेंडर रखे हुए थे। जिसकी वजह से सिलेंडर में आग लगने की बात सुनकर कोई भी घर के अंदर नहीं जा रहा था। मिनी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद करनैलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी और फायर कर्मचारी पहुंचे। तत्काल ही बड़ी जाबांजी के साथ फायर कर्मचारी किचन के अंदर घुसे और आग लगे सिलेंडर को बुझाया। उसी हालत में सिलेंडर को बाहर निकाल कर बाहर रखे पानी के ड्रम में डाल दिया। पड़ोस में रहने वाली बीना ने बताया कि शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए थे, लेकिन सिलेंडर में आग लगने की बात सुनकर कोई भी अंदर नहीं घुस रहा था। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया की सिलेंडर आसपास रखे थे। सिलेंडर फटने की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। सिलेंडरों में आग भी लगी हुई थी लेकिन फायर कर्मचारी ने सिलेंडर की आग को बुझाया और आग पर काबू पाया, कोई जन हानि नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *