संवाददाता।
कानपुर। नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में पूर्व ग्राम प्रधान पति पर वर्तमान ग्राम प्रधान व उनके आधार दर्जन साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल ग्राम प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बिल्हौर सर्किल में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के हरनू गांव निवासी पूर्व प्रधान पति पप्पू यादव मंगलवार रात अपने खेतों की तरफ से घर वापस लौट रहे थे। तभी शुक्लापुर गांव में स्थित शराब ठेके के पास आधा दर्जन लोगों ने लाठी, डंडे और सरिया से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उनके चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर पूर्व प्रधान पति को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल पूर्व प्रधान पति को इलाज के लिए शिवराजपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल को कानपुर लेकर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घटना के बाद अभी भी पूर्व प्रधान पति की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू की। पूर्व प्रधान के परिजनों ने वर्तमान प्रधान रंजीत यादव उनके भाई राजेश यादव व सोनू यादव और तीन अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने एक सप्ताह पूर्व भी हमले का प्रयास किया था। किंतु सफल नहीं हो सके थे। एसीपी आईपी सिंह के अनुसार घटना की जानकारी मिली है। घायल पप्पू यादव के बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।