September 8, 2024

संवाददाता
कानपुर। नगर के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में गर्भवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने 12 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति  पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। 5 महीने की गर्भवती महिला ने पड़ोस में रहने वाले अनिल उर्फ पप्पू पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस में महिला की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने कर बाद आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनिल उर्फ पप्पू को रसूलाबाद के विषधन तिराहा से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ रसूलाबाद ने बताया कि 12 दिसंबर को एक महिला ने थाने में आकर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर रेप व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी अनिल उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *