October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में खुले में कूड़ा घरों को खत्म करने के लिए नगर निगम ने 100 स्मार्ट कूड़ाघर बनाने का फैसला लिया था। निर्माण के लिए 16 अक्टूबर 2023 को साई बिल्डर्स को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया। लेकिन खुले में कूड़ा घर बनाने के लिए पब्लिक के साथ ही कुछ सरकारी विभाग भी अपनी आपत्ति जता रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह के मुताबिक बिल्डर ने काम बंद होने की शिकायत की है। 100 स्थानों पर ट्रांसफर स्टेशन बनने हैं। अभी तक 70 स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। 49 जगहों पर काम बंद है। जबकि 21 जगहों पर कार्य शुरू हो चुका है। बिल्डर ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा है कि कई जगहों पर पब्लिक के ऑब्जेक्शन के बाद काम बंद करना पड़ा। वहीं कई जगहों पर पास स्थित सरकारी विभाग द्वारा काम रुकवा दिया गया। इससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वहीं 6 स्थानों पर अतिक्रमण है, इसे भी नगर निगम नहीं हटवा पा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *