September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में संजय गांधी हॉस्पिटल के बाद अब कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भी रोबोट मरीजों का ऑपरेशन करेंगा। पेट, सीने से संबंधित सभी बीमारियों का ऑपरेशन संभव होगा। इस ऑपरेशन के परिणाम भी काफी बेहतर देखे गए है। यह रोबोटिक टेक्रोलॉजी अमेरिका बेस सर्जरी मशीन है। यह मशीन खाने की नली, सांस की नली, पेट, किडनी, लीवर व कैंसर के आपरेशन आसानी से किए जा सकेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी हास्पिटल में रीजेंसी हेल्थ केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अतुल कपूर ने पत्रकार वार्ता में दी। इस मशीन का लोकार्पण शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। रीजेंसी हेल्थ केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अतुल कपूर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से रोबोटिक सर्जरी की उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हुए हैं, क्योंकि नौ साल में प्रदेश का माहौल बदला है। रीजेंसी की ओर से इन्वेस्टर सबमिट में 1000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। इस क्रम में कानपुर के साथ-साथ हम गोरखपुर, वाराणसी, आगरा और बरेली में भी 300 बेड के अस्पताल खोलने की तैयारी है। डॉक्टरों के मुताबिक ओपन सर्जरी से यह सर्जरी एक से डेढ़ लाख रुपये महंगी होगी। लेकिन, मुंबई और दिल्ली के मुताबिक यहां कम खर्च लगेगा। इस सर्जरी का परिणाम काफी अच्छा देखा गया है। इसमें रक्त स्त्राव काफी कम होगा। इसके अलावा मरीज को एक दिन में छुट्‌टी दे दी जाएगी। इसके अलावा इस सर्जरी में दर्द कम होता है और चीरा भी न के बराबर लगता है। मरीजों को जल्द आराम मिलेगी। घर जाने के बाद भी दर्द नहीं होगा और टांके पकने जैसी समस्याओं का सामना इसमें नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर सीईओ डॉ. अभिमन्यु कपूर, डॉ. रश्मि कपूर, डॉ. संजीव मेहरोत्रा, पीयूष त्रिपाठी, डॉ. अभिमन्यु कपूर, डॉ. जतिन यादव, डॉ. यूथिका बाजपेयी, डॉ. विजय लक्ष्मी, गोपा कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *