September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में मंगलवार सुबह विजय नगर फलमंडी तिराहे पर जलकल ने खोदाई शुरू कर दी। बीते एक साल से काम सेंक्शन था, लेकिन ट्रैफिक परमीशन न मिलने से काम शुरू नहीं हो सका था। नाला कनेक्शन करने के लिए खोदाई नगर निगम ने शुरू की है। 6 लाख रुपए से नाला कनेक्शन करने का काम किया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि शास्त्री नगर, पाल बस्ती और गल्ला मंडी तक बारिश में जल भराव होता है। जल निकासी की व्यवस्था अच्छी न होने से बारिश में घरों तक जलभराव हो जाता था। विजय नगर मेन रोड पर बड़ा नाला निर्माण कराया गया था। इसका कनेक्शन अब रोड क्रॉस कर फल मंडी की तरफ बड़े नाले से किया जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। विजय नगर तिराहे पर लाखों की संख्या में राहगीर गुजरते हैं। सीएल चौराहा की तरफ रास्ता पूरी तरह बंद होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। जाम की स्थिति भी बन रही है। पुलिस ने आधा रास्ता बंद करने की ही परमीशन दी है, लेकिन खोदाई के लिए पूरा रास्ता बंद कर दिया गया। दो पार्ट में नाला निर्माण कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *