September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक इंडी गठबंधन (सपा-कांग्रेस) के नेताओं ने लखनऊ मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी का स्वागत कर प्रदेश मुख्यालय की ओर से  लिस्ट को जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं इसके सहयोगी दल अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के राष्ट्रीय महत्व को नहीं समझ पाए, पूरा देश इस पावन अवसर को एक त्योहार की भांति एकजुट होकर उत्सव मना रहा था। इस दौरान सपा और कांग्रेस के बड़े नेता आंखों पर काली पट्टी बांधे थे। प्रकाश पाल ने बताया कि पूर्व विधायक सपा नेता राम प्रकाश कुशवाहा, सपा के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, सपा नेता पूर्व विधायक अंबेश कुमारी, जालौन से बसपा लोकसभा प्रत्याशी रहे विजय चौधरी, ललितपुर जिले से सपा के जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव, बृजेंद्र सिंह, कानपुर देहात सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अमर सिंह, उत्तर प्रदेश पंचायती राज कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉक्टर अनुराग शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा बसपा के पूर्व बिहार प्रदेश के प्रभारी जोनल को-ऑर्डिनेटर राजेंद्र अहिरवार, कानपुर ग्रामीण से जिला पंचायत सदस्य राजू दिवाकर, आकाश सिंह, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवराजपुर से राजेश कोरी, ललितपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा, कानपुर देहात से सपा के जिला महासचिव अनूप कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोगनीपुर आकांक्षा सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चौधरी हरिओम कठेरिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी व ज्वाइनिंग कमेटी के सह संयोजक अनूप अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, कमेटी के सदस्य संदीप ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अजय गिहार, आईटी के क्षेत्रीय संयोजक मयंक भट्ट, हर्ष द्विवेदी आदि रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *