September 8, 2024

कानपुर। भारतीय मूल की मत्स्य सम्पदा का संरक्षण, जलीय पर्यावरण संतुलन, नदियों की निर्मलता बढ़ाना, मछुवारा समाज का आर्थिक उत्थान एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार मां गंगा के अटल घाट पर 2.05 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं को छोड़ा जाएगा। यह जानकारी बुधवार को कानपुर सहायक निदेशक मत्स्य एन.के.अग्रवाल ने दी।
   उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं विशिष्ट अतिथि उप्र सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ.संजय निषाद होगे।
    कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो लखनऊ से 2.05 लाख भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकाओं को  माँ गंगा में प्रवाहित करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *