September 8, 2024

कानपुर। अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ रात के समय तापमान गिरने की संभावना हैं, सर्दी मैं भी इजाफा होगा। लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।
     कानपुर मंडल के आसपास बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से (-1.2) डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 92 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत रहा। हवा की औसत गति 1.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम थी।

सीएसए के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर 3.1 किमी तक बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है और यह औसत स्तर से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
ताजा पश्चिमी विक्षोभ के द्वारा  16 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *