September 8, 2024

बचपन से गाते थे गीत प्यारा
झण्डा ऊंचा रहे हमारा,
तीन रंगों का अंबर को छूता
विश्व गुरु बना सबका प्यारा |ज

युद्ध में भी सबको छाया देता
दुश्मन देशों को भी साया देता
छात्र नागरिक सबको लेकर
सुरक्षा की अद्भुत माया देता|

हर पल अपना मान बढ़ाया
विश्व में भारत सम्मान बढ़ाया,
तीन रंग लिए हैं सबसे न्यारे
रंगों से जीवन दर्शन समझाया|

केसरिया है वीरता का रंग
हरा है खुशहाली का प्रसंग,
श्वेत रंग बना शांति का प्रतीक
मध्य चक्र बना जीवन संगीत |

मिशन मंगल हो या चंद्रयान
विश्व मे लहराये तिरंगा महान,
ब्रह्मांड को भी जीत कर हमने
तिरंगे को दिया अनुपम सम्मान |

  • संजीव कुमार भटनागर –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *