September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में भगवत गीता जयंती समिति के द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के प्रचार प्रसार के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। अभियान की शुरुआत श्री कृष्ण जन्माष्टमी से शुरू होगा। जिसमें समिति के सदस्य जगह-जगह पर जाकर श्रीमद् भागवत गीता के प्रचार प्रसार के लिए लोगों से मिलेंगे और उन्हें गीता भेंट कर उसकी स्थापना करने की जानकारी देंगे। समिति के सदस्यो ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कानपुर महानगर के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, के आधिक से अधिक मंदिर, विद्यालय व घर में जाकर श्रीमद्भगवत गीता प्रसाद वितरण एवं घर – घर गीता स्थापन अभियान शुरू किया जायेगा। बैठक में उपस्थित सभी बंधुओं ने संकल्प लिया कि विगत वर्ष जिन विद्यालयों ने गीता संदेश मानव श्रृंखला बनाई थी। सबसे पहले उन्हीं विद्यालयों में शिक्षकों के मध्य में गीता वितरण, गीता कालजई स्मारिका देने का कार्य किया जायेगा। गत वर्ष गीता जयंती आयोजन समिति, कानपुर प्रांत ने कुल 3000 से भी अधिक बंधुओं ने गीता कर्मयोगी के रूप में इस अभियान को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया था। महानगर सहित प्रांत के सभी जिलों में छोटी-छोटी बैठक कर गीता स्थापना अभियान को गति देने का निर्णय हुआ है। बैठक में आग्रह किया गया है कि सभी गीता प्रेमी अपने-अपने परिचितों मित्रों को अभियान की जानकारी और गीता वितरण अभियान में जुड़ने के लिए वॉट्सऐप द्वारा किया जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *