September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
नगर में आज उद्योग व्यापार मंडल ने अपना स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के दौरान सभी व्यापारी एक जगह एकत्रित हुए, व एक दूसरे को व्यापारियों ने बधाई दी। नगर के दक्षिण इलाके में संजय वन पार्क के बाहर छोटे दुकानदारों की दुकान बनी हुई है। जो सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती हैं। व्यापारियों की शुरुआत के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसलिए रविवार को पार्क के बाहर ही व्यापारियों ने स्थापना दिवस मनाया। व्यापारी संजय वन पार्क संगठन के पदाधिकारी को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी किया गया। संस्था के अध्यक्ष कमल उत्तम ने बताया कि सभी छोटे व्यापारी भाई सुबह 4 बजे से यहां पर दुकान लगाते हैं। दुकानदार भाइयों का छोटा व्यापार है। ज्यादातर सुबह के वक्त प्रयोग में होने वाली या खाने पीने की छोटी दुकान यहां लगाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम से यह प्रयास किया गया कि यहां के व्यापारियों को एक सुनिश्चित जगह और दुकान बनवाकर दे दी जाए। जिसके लिए प्रयास सफल भी रहा था और नगर निगम वह मेयर ने पिछले कार्यकाल में आदेश भी कर दिया था। व्यापारी भाइयों को व्यापार का एक ठिकाना मिलेगा। साथ ही सुबह यहां आने वाले लोगों की व्यापारी भाइयों के द्वारा सेवा भी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *